फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, दोनों मंच पर खूब बतियाए

Sun, 08 Oct 2023 09:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक दूसरे पर बयानों के हमले कर रहे शुक्ला और विजयवर्गीय जैन समाज के कार्यक्रम में अलग ही रंग में दिखे। मंच पर बैठकर भी दोनों ने खूब चर्चा की। 
 
विज्ञापन
संजय शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र क्रमांक एक से दावेदारी कर रहे कांग्रेस के संजय शुक्ला और भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय रविवार को अलग ही रंग में दिखे। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने गोम्मटगिरी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पर विजयवर्गीय ने उन्हें गले लगाकर पास बैठाया और फिर दोनों नेताओं ने एक साथ बैठकर चर्चाएं की और जैन मुनि के प्रवचन सुने। इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को अपना प्रत्याशी बनाया है और वर्तमान में कांग्रेस के संजय शुक्ला यहां से विधायक हैं। संजय शुक्ला यहां से फिर से दावेदारी कर रहे हैं और इसके लिए जमकर मेहनत भी कर रहे हैं। पूरी संभावना है कि उन्हें ही यहां से कांग्रेस फिर से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारेगी। 
विज्ञापन


बयानबाजी की वजह से चर्चा में
दोनों ही नेता इन दिनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की वजह से चर्चा में हैं। यह सीट सबसे चर्चा वाली सीट बन चुकी है। हालांकि रविवार को दोनों अलग ही रंग में नजर आए। शुक्ला ने कहा कि विजयवर्गीय मेरे आदरणीय हैं औऱ विजयवर्गीय ने भी शुक्ला को गले लगाकर उनसे खूब चर्चा की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें