जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउंड इंदौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे पटेल मोटर्स, एरेना सुजुकी, रूपरंग स्टोर्स, जस्टा डायल, श्याम आटोमोबाइल, डीटी इंडस्ट्रीज, एसआइएस एवं अलर्ट एसजीएस सिक्योरिटी आदि कंपनियों में लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, डिलेवरीबॉय, सुरक्षा गार्ड, आपरेटर आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयनित करेंगे।