फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jatra: 18 अक्टूबर से शुरू होगा जत्रा, मराठी व्यंजनों के स्टाल, दीपावली की खरीदारी सब एक जगह

Tue, 15 Oct 2024 07:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

पोद्दार प्लाझा गांधी हॉल में तीन दिन तक चलेगा आयोजन, कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां देंगी अपने प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट। 
 
विज्ञापन
जत्रा के स्टाल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित जत्रा (Jatra) 18 अक्टूबर से शुरू होगा। इस साल जत्रा 20 अक्टूबर तक चलेगा और पोद्दार प्लाझा गांधी हॉल इंदौर पर आयोजित किया जाएगा। संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि हर साल जत्रा के लिए जनता की रुचि बढ़ती जा रही है। इससे हमारी ऊर्जा और उमंग भी बढ़ती है और हमें इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। आगंतुकों के लिए जत्रा दोपहर 2 से रात्रि 11 तक चालू रहेगा। सभी आगंतुकों के लिए जत्रा में प्रवेश निःशुल्क है। 
विज्ञापन


कई कंपनियों के प्रोडक्ट्स आएंगे
समीर देशकुलकर्णी ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ट्रेड झोन में 65 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कंपनियां अपने उत्पाद एवं सर्विसेस के साथ आएंगी। इन पर विशेष जत्रा छूट उपलब्ध रहेगी। सुप्रिया पुंडलिक एवं संकेता देशकुलकर्णी ने बताया कि दिवाली सजावटी सामान, गृह उपयोगी सामग्री, हस्तकला सामग्री के 25 से अधिक स्टाल उपलब्ध रहेंगे। 

गृहिणियों द्वारा बनाए व्यंजनों की खास पेशकश
तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया की इस साल भी करीब 50 से अधिक लज्जतदार पारंपरिक मराठी व्यंजनों के स्टाल रहेंगे। जत्रा में स्टाल सिर्फ गृहिणियों द्वारा ही संचालित किए जाते हैं ताकि पारंपरिक स्वाद के साथ ही महिलाओं को स्वावलम्बन की प्रेरणा मिल सके। हर्षवर्धन लिखिते ने बताया की इस वर्ष भी तीनों दिन महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी आयोजित की जाएगी। दर्शन जागीरदार ने बताया कि जत्रा परिसर में ही टू व्हीलर और फॉर व्हीलर की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें