सार
मनीष तिवारी का जन्म जबलपुर में हुआ था, लेकिन वे सिंगापुर में बस गए। वहां उन्होंने एक कंपनी बनाई, उसका नाम भी जबलपुर के धुंआधार को ध्यान में रखकर मार्बल रॉक कंपनी रखा। मनीष बताते है कि उनकी इच्छा है कि नर्मदा किनारे एक ऐसा रिसोर्ट बनाए जो अपनी संस्कृति से जुड़ा हो।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सिंगापुर से एक उद्योगपति आए है। वे 24 साल पहले जबलपुर से सिंगापुर में बस गए, लेकिन जबलपुर के प्रति भावनात्मक लगाव कायम है। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और जबलपुर के मंगेली में नर्मदा किनारे एक रिसोर्ट में निवेश करने की इच्छा जताई।
मनीष तिवारी का जन्म जबलपुर में हुआ था, लेकिन वे सिंगापुर में बस गए। वहां उन्होंने एक कंपनी बनाई, उसका नाम भी जबलपुर के धुंआधार को ध्यान में रखकर मार्बल रॉक कंपनी रखा। मनीष बताते है कि उनकी इच्छा है कि नर्मदा किनारे एक ऐसा रिसोर्ट बनाए जो अपनी संस्कृति से जुड़ा हो। वहां झोपडि़यों के अलावा बच्चों के लिए थीम पार्क, योग केंद्र बनाएंगे। इसका नाम भी उन्होंने वैदिक विलेज सोच रखा है। मनीष बताते है कि उनके पास रिसोर्ट के लिए 70 एकड़ जमीन भी है। दो साल में इस प्रोजेक्ट को वे पूर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री ने जब कंपनी का नाम सुना तो उन्हें भी अाश्चर्य हुअा। तब मनीष ने बताया कि कंपनी का नाम भी जबलपुर के धुंअाधार को ध्यान में रखकर ही रखा गया है।
सोलर प्लांट में डेढ़ हजार करोड का निवेश
इंदौर के एक बिल्डर मुन्ना कुमराव के साथ दुबई के शेख ने प्रदेश सरकार को सोलर प्लांट लगाने की पेशकश की है। दुबई की कंपनी दुबई स्टॉर के एमडी मोहम्मद मजरोई ने बताया कि वे नई तकनीक के साथ सोलर प्लांट से बिजली पैदा करना चाहते है। इसके लिए हमने सरकार से जमीन मांगी है। मजरोई ने बताया कि उनकी कंपनी दुबई एनर्जी ड्रिंक भी बनाती है। उसे मध्य प्रदेश अौर राजस्थान में काफी पसंद किया जाता है। भविष्य में हम उसमे भी निवेश करेंगे। हमारी कंपनी पहले चरण में 500 करोड़ निवेश करेगी। इसके बाद कुल डेढ़ हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।