फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें 11 लाख पौधे लगाने का बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड, मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे अभियान की लांचिंग

Sat, 15 Jun 2024 06:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने बताया कि 51 लाख पौधे लगाना और उन्हें जीवित रखना हमारे लिए चुनौती है, लेकिन पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए भी हम अलग-अलग समितियां बनाएंगे। पौधे लगाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सफाई के बाद अब हरियाली को लेकर जन आंदोलन खड़ा करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 7 से 14 जुलाई तक चलेगी। अभियान की लांचिंग सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे।

विज्ञापन


नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 14 जुलाई को एक साथ 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी इंदौर आ रही है।इस कार्यक्रम के लिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भी अामंत्रण दिया हैै। केंद्रीय मंत्री भूपेेंद्र यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी हैै।

विजयवर्गीय ने बताया कि 51 लाख पौधे लगाना और उन्हें जीवित रखना हमारे लिए चुनौती है, लेकिन पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए भी हम अलग-अलग समितियां बनाएंगे। पौधे लगाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अभियान के लिए शहर में प्रतिदिन 2 लाख गड्ढे किए जा रहे है। अलग-अलग स्थानों को हमने चिन्हित किया हैै।

कई समाजों के संगठनों ने हमने अभियान में जुड़ने के लिए संपर्क किया है। जो समाज जिस हिस्से में पौधे लगाएगा और उनकी देखभाल करेगा। उस हिस्से का नामकरण समाज के नाम से किया जाएगा। इसके अलावा रामायण के पात्रों के नामों पर शहर में अलग-अलग वन बनाए जाएंगे।

पुणे, छत्तीसगढ़ से मंगाए पौधे

विजयवर्गीय ने कहा कि शहर में इतने पौधे नहीं होने के कारण हमने पुणे, छत्तीसगढ़ से भी पौधे मंगाए है। इसके अलावा झाबुआ से श्रमिक भी आ रह है, ताकि शहर में ज्यादा से ज्यादा गड्ढे हो सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंदौर में जनभागीदारी के कारण सफाई बेहतर हो गई और इंदौर लगातार सात बार से सफाई में नंबर वन हैै। सफाई की तरह अब हरियाली को भी जन आंदोलन का शहर में रुप दिया जाएगा, ताकि इंदौर हरा-भरा भी हो सके। इंदौर केे अलावा प्रदेश के दूसरे शहरों मेें भी सिटी फारेस्ट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें