फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ, जागरूकता के लिए 5 किमी पैदल चले डॉक्टर

Mon, 16 Nov 2026 12:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में विश्व प्रीमैच्योरिटी डे पर 5 किलोमीटर की जागरूकता वॉक आयोजित हुई, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भारत में 30.2 लाख प्रीमैच्योर जन्म के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए समय पर एनआईसीयू चिकित्सा और देखभाल के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विश्व प्रीमैच्योरिटी डे पर इंदौर में 5 किलोमीटर की जागरूकता वॉक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ के नवीनतम वैश्विक अनुमानों के अनुसार, भारत में लगभग 30.2 लाख शिशुओं का जन्म समय से पहले हुआ, जो दुनिया में सबसे अधिक है। जिनका जन्म निर्धारित समय से पहले होता है उनमें भी अपार संभावनाएं होती हैं। समय पर चिकित्सा, नियोनेटोलॉजिस्ट और कुशल देखभाल टीम की विशेष निगरानी के साथ सही एनआईसीयू सुविधाएं इन शिशुओं को शुरुआती चुनौतियों से उबरने और विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करने में अहम भूमिका निभाती हैं। 
विज्ञापन


यह जानकारियां विश्व प्रीमैच्योरिटी डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में नवजात बच्चों के माता-पिता के अलावा इंदौर के सैकड़ों लोगों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर 5 किलोमीटर की वॉक आयोजित की गई। इसके माध्यम से इस विषय पर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। आयु फाउंडेशन और अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ज्वाला ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर डॉ. दिव्या गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और प्रतिभागियों के साथ इस जागरूकता अभियान का समर्थन किया। 

वॉक के बाद हुए कार्यक्रम में डॉ. पारितोष आनंद, डॉ. जफर खान और डॉ. प्रज्ञा दुबे ने कहा कि प्रीमैच्योर शिशु वे होते हैं, जिनका जन्म गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरे होने से पहले हो जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं (प्रीमैच्योर बेबीज) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी क्षमताओं और संभावनाओं को सामने लाना तथा समय पर विशेषज्ञ नवजात शिशु चिकित्सा और देखभाल के महत्व को दर्शाना था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि इस वर्ष आयोजित वॉक के माध्यम से हमने प्रीमैच्योर शिशुओं की क्षमताओं और संभावनाओं का संदेश आगे बढ़ाया। साथ ही, समय से पहले जन्म को लेकर समाज में मौजूद डर, गलत धारणाओं और रूढ़ियों को दूर करने का प्रयास किया। डॉ. कृष्ण प्रसाद राव वुन्नम ने कहा, समय से पहले जन्म आज भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। इन शिशुओं के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा और उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रीमीथॉन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि इस विषय पर होने वाली चर्चा अस्पतालों की सीमाओं से बाहर निकले और समाज के लोग हर प्रीमैच्योर शिशु के बेहतर भविष्य के समर्थन में एकजुट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें