फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दो दिन से कमरे में पड़ा था महिला का शव, बदबू आई तो गेट तोड़कर निकाला

Thu, 26 Nov 2026 08:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में एक महिला दो दिन से घर से बाहर नहीं निकली थी। गुरुवार को मकान से बदबू आने पर मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वेल्डर की मदद से लोहे का गेट तुड़वाया तो महिला बिस्तर पर मृत मिली।
विज्ञापन
महिला का शव मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में एक महिला का शव पुलिस ने लोहे का गेट तोड़कर निकाला। महिला दो दिन से नजर नहीं आई थी। गुरुवार को मकान मालिक को बदबू आई तो महिला की मौत के बारे में पता चला। महिला ने कुछ समय पहले ही मकान किराए पर लिया था और वह अकेले रहती थी।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से महिला की मौत हुई है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। महिला के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी थी, जो कभी-कभार महिला से मिलने आती थी। बेटी को मौत की सूचना दे दी गई है।
 

तिलक नगर में दिनेश चौरसिया के मकान में चंद्रकांता सांड ने मकान किराए पर लिया था। महिला रोज मंदिर जाती थी और कुछ देर बाद लौट आती थी। दो दिन से महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। मंदिर नहीं जाने के कारण मकान मालिक को शंका हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

विज्ञापन


भीतर लोहे का गेट भी लगा था। मकान से बदबू भी आ रही थी। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी और वेल्डर को बुलवाकर लोहे का गेट तुड़वाया। महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। परिजनों ने किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध मौत होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें