फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में सर्जरी के दौरान महिला की मौत, एनेस्थिसिया देने के बाद कोमा में चली गई थी, डाॅक्टर को हटाया

सार

सर्जरी के दौरान वह कोमा में चली गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन नाराज हो गए। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। डाक्टरों ने कहा कि महिला की आंख में मोोतियाबिंद था। आपरेशन से पहले उसका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जांचा गया था।
विज्ञापन
आपरेशन केे दौरान महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पताल हुकमचंद पाॅलिक्लिनिक में आंख का ऑपरेशन कराने आई एक महिला की मौत हो गई। एनेस्थिसिया देने के बाद महिला कोमा में चली गई थी। मामला गरमाने पर सीएमएचओ ने जांच बैठाई और डॉक्टर को हटा दिया। महिला आंख का ऑपरेशन कराने आई थी। महिला की मौत को लेकर डाॅ. कमल आर्य पर आरोप लगे हैं। उन्हें पाॅलिक्लिनिक से हटाते हुए जिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया।

विज्ञापन


मृत महिला का नाम ललिता पति राजू निवासी नार्थ तोड़ा है। उसे मोतियाबिंद था और वह गुरुवार को ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन की मरीज भी थी, हालांकि सर्जरी के पहले जांचें भी हुई थी। सर्जरी के दौरान वह कोमा में चली गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन नाराज हो गए। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। डाक्टरों ने कहा कि महिला की आंख में मोोतियाबिंद था। ऑपरेशन से पहले उसका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जांचा गया था। वह नियंत्रित था, इसके बाद ही ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया था। जब वह कोमा में चली गई और धड़कनें धीमी होने लगी तो महिला को सीपीआर भी दिया गया, लेकिन धड़कन नहीं लौटी। इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें