फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात: राऊ फ्लाईओवर समेत 2300 करोड़ रुपये के कामों का भूमिपूजन करेंगे नितिन गडकरी

Mon, 25 Jul 2022 09:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

1 अगस्त को शहर को करीब 2,300 करोड़ रुपये की कई सौगातें देने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आ रहे हैं। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने इन कामों के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए अगला महीना खास रहने वाला है। 1 अगस्त को शहर को करीब 2,300 करोड़ रुपये की कई सौगातें देने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आ रहे हैं। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने इन कामों के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि 1 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शहर में रहेंगे। इस दौरान 43.62 करोड़ लागत से बनने वाले राऊ सर्कल पर फोर लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन,  इंदौर-खंडवा रोड पर तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 1,162.80 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क के काम की शुरुआत, तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच मौजूदा सड़क के रखरखाव और मजबूती का काम (लागत : 31.54 करोड़), इंदौर-बैतूल मार्ग पर 1,011.29 करोड़ की लागत से इंदौर से हरदा के बीच फोरलेन सड़क का भूमिपूजन, इंदौर बायपास पर राऊ से डीपीएस स्कूल तक सर्विस रोड के निर्माण की शुरुआत करेंगे, जिसकी लागत 42.58 करोड़ होगी। 

लालवानी ने कहा कि गडकरी जी के पास हमने इंदौर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई मांगें रखी थीं और उन्होंने हमेशा उन्हें माना है। इंदौर को मिलने वाली करीब 2,300 करोड़ रुपये की सौगातों से आवाजाही सुधरेगी, लोगों को जाम और हादसों से मुक्ति मिलेगी और इंदौर तथा आसपास के क्षेत्रों का तेज गति से विकास होगा। इन कामों की शुरुआत के लिए सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन


लालवानी ने कहा कि इंदौर को बेहतर कनेक्टिविटी देना प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहा है। इंदौर बायपास पर 4 अन्य बायपास टेंडर स्टेज में है और जल्द ही उनका भी काम शुरू किया जाएगा। 1 अगस्त को बड़ा कार्यक्रम होगा। इंदौर-खंडवा रोड पर फोरलेन का काम शुरू होगा, तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच काम की शुरुआत होगी, तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच मौजूदा सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा,  इंदौर-हरदा के बीच होगा फोर लेन सड़क का भूमिपूजन होगा, साथ ही  बायपास पर सर्विस रोड की स्वीकृति की जाएगी। साथ ही पश्चिमी रिंग रोड, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क समेत कई योजनाओं पर काम विभिन्न चरणों में है जो इंदौर के विकास को पंख देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें