फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के पानी फैलाने पर सुपरवाइजर ने पीटा तो नाराज मजदूरों ने कर दी हत्या

Fri, 29 Nov 2024 11:12 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हुसैन ने उन्हें पानी फैलाने से मना किया और कहा कि दूसरे मजदूर भी दिन में पानी पीने आते है। जमीन पर पानी गिरा तो कीचड़ होगा। इस बात को लेकर मजदूर ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। नाराज हुसैन ने डंडा उठाकर मजदूर की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंदौर में सुपरवाइजर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप दूधिया गांव में निर्माणाधीन मल्टी में नाराज मजदूरों ने जरा सी बात पर अपने सुपरवाइजर को मौत के घाट उतार दिया। घटना नीलगिरी अपार्टमेंट की है। सुपरवाइजर हुसैन निवास खजराना जब अपने इंजीनियर दोस्त अजय पटेल के साथ साइट पर पहुंचा तो एक मजदूर और उसकी पत्नी पानी की टंकी के पास हाथ-पैर धो रहे थे।

 

हुसैन ने उन्हें पानी फैलाने से मना किया और कहा कि दूसरे मजदूर भी दिन में पानी पीने आते है। जमीन पर पानी गिरा तो कीचड़ होगा। इस बात को लेकर मजदूर ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। नाराज हुसैन ने डंडा उठाकर मजदूर की पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद दूसरे मजदूर भी भड़क गए और हुसैन को घेर लिया। इस बीच एक मजदूर ने हुसैन के पेट में चाकू घोप दिया।

 

साइट दफ्तर के कांच भी फोड़े

अजय ने बताया कि हुसैन को संतोष, सुषमा और कुछ अन्य मजदूर ने हुसैन को घेर लिया और मारपीट करने लगे थे। वह उनसे बचने के लिए दफ्तर की तरफ भागा तो मजदूरों ने दफ्तर पर भी पत्थर बरसाए और दरवाजे-खिड़की के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन



मजदूरों ने हमारे साथ भी मारपीट करने लगी। हुसैन दफ्तर की खिड़की से निकल कर भागा तो मजदूरों ने फिर उसे घेर लिया और चाकू मारे। चाकू लगने के बाद हुसैन जब बेहोश होने लगा तो मजदूर भाग गए। हम हुसैन को कार में अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के केस दर्ज फरार मजदूरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें