फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather Updates: इंदौर के कई क्षेत्रों में रातभर से बारिश, मौसम में घुली ठंडक, दो दिन में मानसून की आमद

Thu, 29 Jun 2023 12:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Today Weather in Indore Madhya Pradesh: भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, लगातार हो रही बूंदाबांदी से मौसम में आई ठंडक
विज्ञापन
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कई क्षेत्रों में बुधवार रात से हल्की बारिश हो रही है। कल शाम को शुरू हुआ बूंदाबांदी का सफर गुरुवार दोपहर तक जारी है। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है तो कुछ जगह झमाझम भी देखने को मिली। कल से लगातार हो रही हल्की बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम है। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार बताए हैं।
विज्ञापन


किसानों को भी मिली राहत
इस सप्ताह हुई बारिश की वजह से किसानों को भी राहत मिल गई है। मिट्टी में नमी आई है और खेती किसानी के काम भी शुरू होने लगे हैं। शहर में मानसून की एंट्री होने से किसानों के लिए यह अनुकूल समय माना जा रहा है।अभी एक-दो दिन प्री मानसून की बारिश है लेकिन जल्द ही मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। जून में अभी तक 82.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि अब माह का एक ही दिन बाकी है। जून माह का औसत कोटा 147.3 मिमी है। इस लिहाज से अभी जून माह की करीब तीन इंच बारिश की दरकार है।

इन क्षेत्रों में गिरा पानी
बुधवार से शुरू हुआ बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर लगभग सभी क्षेत्रों में चला। अन्नपूर्णा, पलासिया, विजय नगर, बंगाली, देवास नाका, एयरपोर्ट समेत कई क्षेत्रों में पानी गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें