भीषण कहर बरपा रही गर्मी। सड़कें हैं सूनी।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में अभी पारा लगातार 40 के पार चल रहा है और लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। इंदौर में अप्रैल के आखिरी दिनों में पारा 42 डिग्री के पार गया और मई की शुरुआत में भी यही हाल हैं। गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी रही और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में भी गर्मी का असर काफी ज्यादा रहा। वहीं शुक्रवार को दिन का पारा 41.4 डिग्री रहा और रात का पारा 26.4 डिग्री रहा। शनिवार को भी सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं और 9 बजे से ही सड़के तपने लगी हैं।
Indore News: रेलवे ब्रिज के समीप रखा मेट्रो ट्रैक का आखिरी स्पान, अब ट्रायल रन का रास्ता साफ
शहर में पिछले तीन दिनों से रात का तापमान भी लगातार 26 डिग्री से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन गर्मी के तेवर तीखे ही रहेंगे। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पिछले साल मई में सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक 10 मई के बाद से गर्मी और बढ़ेगी।
मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ है। पहले ही दिन कई जिलों में बारिश हुई।
इसलिए ऐसा मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।