फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather News: ठंडी हवाओं ने दी राहत, गिरा पारा, दो दिन में फिर से बदलेगा मौसम

Fri, 28 Mar 2025 09:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अप्रैल की शुरुआत में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
फव्वारे की बूंदों से खेलते बच्चे। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कई जिले भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं तो कई जिलों में ठंडी हवाओं ने राहत दी है। इंदौर में पारा कम हुआ है और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को दिन का पारा 37.6 डिग्री पर रहा और रात का पारा 21.8 डिग्री पर आ गया। दिन के पारे में 0.6 डिग्री की गिरावट देखी गई। आज सुबह से भी ठंडी हवाओं ने मौसम को बेहतर कर रखा है। रात में भी पिछले दो दिन की तुलना में पारा काम रहा।
विज्ञापन




अभी और कम हो सकता है तापमान
गुरुवार को छतरपुर के खजुराहो में इस सीजन में पहली बार गुरुवार को तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर जैसे शहरों में भी 40 डिग्री या उससे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश  
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी का कारण पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाएं हैं। निवाड़ी का पृथ्वीपुर और छतरपुर का खजुराहो फिलहाल सबसे गर्म स्थान हैं। गर्म हवाओं के चलते वातावरण में गर्मी का प्रभाव अधिक हो गया है। शुक्रवार से कुछ शहरों में तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अप्रैल की शुरुआत में लू चलने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे लोगों को और ज्यादा सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ से मिल सकती है थोड़ी राहत  
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, गर्म हवाओं की वजह से प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय है, जो भले ही प्रदेश से काफी दूर है, लेकिन इसके प्रभाव से हवा की गति में इजाफा होगा। इससे अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

सामान्य से ज्यादा गर्मी, लोग हो रहे परेशान  
प्रदेश के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से गर्मी का असर सामान्य से कहीं ज्यादा देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री से लेकर 4.5 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया गया है। आने वाले दिनों में भी तापमान में विशेष राहत की उम्मीद नहीं है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें