Indore Weather News: नौतपा की शुरुआत जहां तेज गर्मी और उमस से हुई, वहीं अब बारिश और आंधी ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
इंदौर में इस बार नौतपा में भी पानी गिर रहा है। नौतपा की शुरुआत तेज गर्मी और उमस से हुई लेकिन सोमवार रात और आज सुबह होने वाली बारिश ने लोगों को राहत पहुंचा दी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार नौतपा में भीषण गर्मी की बजाय तेज आंधी और बारिश वाला मौसम रहने वाला है। सोमवार को पारा 2 डिग्री गिरा और 35.6 पर आ गया वहीं रात का पारा 0.1 डिग्री गिरा और 26.6 पर आ गया।
विज्ञापन
इंदौर में उछला पारा, गर्मी से लोग परेशान
इससे एक दिन पहले इंदौर में सोमवार को पारा 3.8 डिग्री उछल गया और 37.6 पर चला गया। वहीं रात का पारा 0.2 डिग्री उछलकर 26.7 पर आ गया। सोमवार को दिनभर उमस रही और लोग गर्मी से परेशा रहे। उमस के बीच में कुछ देर के लिए बादल आते रहे लेकिन फिर भी दिनभर गर्मी बनी रही। सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी।
आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट
कल भी लगातार दूसरे दिन ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, रात में 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मंगलवार को भी इंदौर-उज्जैन समेत 30 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 30 से 50Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।
विज्ञापन
लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।