फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में निकली कांग्रेस की जयहिंद यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए

Tue, 27 May 2025 08:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

त्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, हमारे सैनिक, हमारा गौरव है और जय हिंद के नारे लगाए।
विज्ञापन
कांग्रेस की तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए सोमवार शाम इंदौर में कांग्रेस ने 'जय हिंद' यात्रा निकाली।

यात्रा मधुमिलन चौराहा स्थित जवाहर प्रतिमा से गीता भवन स्थित अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, हमारे सैनिक, हमारा गौरव है और जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा बैंड-बाजे और देशभक्ति गीतों के साथ निकाली।

 

यात्रा का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने किया।

 

कई जगह लगा ट्रैफिक जाम

इंदौर में सोमवार शाम को तकरीबन 30 मिनट तक शास्त्री ब्रिज मधु मिलन गीता भवन सहित कई जगह ट्रैफिक जाम लगा। दरअसल कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कारण मधु मिलन चौराहा, शास्त्री ब्रिज, गीता भवन चौराहा पर जाम लग गया जिसमे सैकड़ो वाहन चालक जाम में फंसे थे। ट्रैफिक पुलिस जवानों ने जाम को खुलवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें