फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather News: गर्मी से राहत, मानसून की दस्तक, दो दिन में तेज बारिश की संभावना

Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather News: मंगलवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में मानसून के पूरे प्रदेश में फैलने का अनुमान जताया है।
 
विज्ञापन
माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गर्मी से अब राहत मिलने लगी है और पारा भी लगातार गिरता जा रहा है। आज भी पारा 2.4 डिग्री गिरकर 32.2 पर आ गया। रात का पारा 1.9 डिग्री गिरा और वह भी 24.1 पर आ गया। मंगलवार सुबह से इंदौर में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट देखी गई। दिन में कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और कई क्षेत्रों में लगातार एक से दो घंटे तक रिमझिम भी हुई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस (-1 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया, वहीं रात का तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जून महीने में यह पहली बार है जब रात का तापमान सामान्य पर आया है। सोमवार को दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया, जबकि शाम को कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं।  मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के बाद, इंदौर में भी अगले 48 घंटों में मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक हो सकती है। 
विज्ञापन


Indore News: कादरी को बचाने आई कांग्रेस, भाजपा हुई हमलावर, लव जिहाद पर चौतरफा घिरा पार्षद

एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में छा जाएगा मानसून
सोमवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में दाखिल हुआ। अनुमान है कि अगले 2 दिनों में मानसून भोपाल और इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, मानसून सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक हफ्ते में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


दो सर्कुलेशन एक्टिव हैं अभी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं, जिसके कारण आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही, मानसून भी अब सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


इस बार लेट हो गया मानसून
इस बार देश भर में मानसून सामान्य समय से 8 दिन पहले आ गया था, लेकिन मध्य प्रदेश में यह एक दिन लेट पहुंचा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मानसून निर्धारित समय से पहले ही आ गया था, जिसके बाद यह अनुमान था कि मध्य प्रदेश में मानसून जून के पहले सप्ताह में ही पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिनों से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में स्थिर रहा, जिससे मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री में देरी हुई। हालांकि, 13-14 जून को मानसून ने आगे बढ़ने की शुरुआत की और मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य प्रवेश तिथि 15 जून रही है, जबकि पिछले साल यह 21 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें