फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लव जिहाद के आरोपियों के घर तोड़ने की मांग, किराएदारों के लाखों रुपए लेकर भागे परिजन

Tue, 17 Jun 2025 08:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में लव जिहाद के दो आरोपियों के घरों का रहवासियों ने घेराव कर दिया, आरोपियों के घरों को तोड़ने की मांग की गई। घरों पर परिजन नहीं हैं और किराएदार परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
आरोपियों के घर के बाहर बड़ी संख्या में रहवासी इकट्ठा हुए - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद के आरोपियों के घर तोड़ने की मांग को लेकर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। रहवासियों ने कहा कि इससे पता चलता है कि साजिश के तहत हमारे क्षेत्र की बेटियों को फंसाया जा रहा थ। रहवासियों ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी तभी इस तरह की घटनाएं रुकेंगी। 
विज्ञापन



Indore News: कादरी को बचाने आई कांग्रेस, भाजपा हुई हमलावर, लव जिहाद पर चौतरफा घिरा पार्षद

युवकों के घर के बाहर किया प्रदर्शन
आज सुबह बाणगंगा क्षेत्र में लव जिहाद के आरोप में पकड़ाए युवकों के घरों के बाहर बड़ी संख्या में रहवासियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से ही कई संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ में रहवासी पहुंचे और युवकों के घरों के बाहर जमकर नारेबाजी की। कुछ लोगों ने घरों में घुसने की भी कोशिश की लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। रहवासियों का कहना है कि इन आरोपियों के घरों को तुरंत ही तोड़ा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


किराएदार बोले हमसे लाखों रुपए लेकर भाग गए
पार्षद सोनाली विजय परमार ने बताया कि साहिल और अल्ताफ के घरों में ताले डले हैं और किराएदार परेशान हैं। साहिल शेख के घर में रहने वाले किराएदारों ने बताया कि कुछ महीने पहले मकानमालिक ने लाखों रुपए हमसे लिए थे। इस घटना के बाद से पूरा परिवार फरार है। हमें हमारे पैसों की चिंता हो रही है। पता नहीं ये लोग कब तक वापस आएंगे। यदि नगर निगम ने यह घर तोड़ दिए तो हमारे पैसे भी डूब जाएंगे। 
विज्ञापन


क्या है मामला
मालूम हो कि बाणगंगा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर साहिल शेख पर बलात्कार और ऐसी ही दूसरी शिकायत पर अल्ताफ अली पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने साहिल और अल्ताफ को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने हिंदू लड़कियों से शादी कर धर्म परिवर्तन और देह व्यापार कराने के लिए उकसाया था। इसके लिए वह फंडिंग भी करता था। उसने साहिल को दो लाख रुपए और अल्ताफ की एक लाख रुपए दिए थे। पुलिस ने कादरी पर देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे, मगर वह फरार हो गया। पुलिस कादरी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें