फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Indore: दो दिन से जमे हुए हैं बादल, मावठा गिरेगा, तेज ठंड पड़ेगी

Tue, 24 Dec 2024 08:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather: देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के ऊपर लो प्रेशर एरिया की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहा है। 
 
विज्ञापन
सुबह से जमा हुआ है कोहरा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सोमवार को पूरे दिन बादलों की आमद के बाद मंगलवार को भी तेज ठंड है। सुबह से घना कोहरा है और 10 बजे तक सूर्य देवता को देखने के लिए आंखें तरस गई हैं। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और रात का तापमान सामान्य से कुछ अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के ऊपर लो प्रेशर एरिया की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहा है। 
विज्ञापन


तापमान की स्थिति
सोमवार का अधिकतम तापमान 25.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 15.4°C रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। बादलों की वजह से अधिक ठंड लग रही है। वहीं मंगलवार को दिन का तापमान 24.9 और रात का तापमान 15.4 दर्ज किया गया। मंगलवार को सोमवार से अधिक ठंड रही और पूरे दिन धूप नहीं निकली। 

सीजन का पहला मावठा गिरने की तैयारी
अगले 24 घंटों में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 24 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने की संभावना है। कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के बाद में बढ़ेगी ठंड
आने वाले दिनों में इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठंड और बारिश का असर बढ़ेगा। मावठा और ओलावृष्टि किसानों के लिए फसल पर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए सतर्कता आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें