फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: हुकमचंद मिल की जमीन पर बनेगी ग्रीन सिटी, हरियाली रहेगी कायम

Tue, 24 Dec 2024 06:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सम्मेलन के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मेघदूत चौपाटी हटाने पर विरोध जताया। इस बात पर कांग्रेस पार्षदों ने कुछ देर तक हंगामा किया। बाद में बहुमत के आधार पर बीस से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी।
विज्ञापन
नगर निगम सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नगर निगम सम्मेलन मंगलवार को आयोजित किया गया। हंगामे और शोर शराबे के बीच प्रस्तावों पर मुहर लगी। हुकमचंद मिल की जमीन को लेकर फैैसला लिया गया कि 40 एकड़ जमीन पर ग्रीन सिटी विकसित होगी। मिल परिसर की हरियाली को कायम रखा जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस प्रदर्शन, मेघदूत चौपाटी, पार्षद जुआ कांड पर भी हंगामा होता रहा।

नगर निगम परिषद हाल में सुबह 11 बजे सम्मेलन शुरू हुआ। दिवंगत लोगों को श्रद्धाजंलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डाॅ. आंबेडकर की फोटो को लेकर भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों को घेरने की कोशिश की। भाजपा पार्षद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के फोटों को सदन में लहराने लगे। जिसमें वे आंबेडकर के फोटो को पैर के पास लेकर बैठे थे। इस मुद्दे पर कुछ देर तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन

 

इसके बाद कुछ अन्य मुद्दों पर भी बहस और हंगामा चलता रहा। सम्मेलन के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मेघदूत चौपाटी हटाने पर विरोध जताया। इस बात पर कांग्रेस पार्षदों ने कुछ देर तक हंगामा किया। बाद में बहुमत के आधार पर बीस से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

सम्मेलन में कान्ह नदी शुद्धिकरण के लिए चाणक्यपुरी से राजमोहल्ला तक सीवर लाइन डालने और कॉलोनियों की सीवर लाइनों के जोड़ने के कामों को मंजूरी दी गई।

- रीजनल पार्क में पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशीप पी.पी. पी. मॉडल पर मनोरंजन पार्क का विकास करना एवं पार्क का नवीनीकरण करने स्वीकृति दी गई।

- प्राणी संग्रहालय में पीपीपी आधार पर 14 डी सिनेमा थिएटर व वर्चुअल जंगल सफारी का निर्माण करने की सहमति बनी।

- रामबाग में बने खेल संकुल को क्रीडा भारती को अावंटित करने का फैसला लिया गया। वही हरसिद्धि कम्यूनिटी हाॅल सेवा भारती संस्थान को देने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें