फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: शुक्रवार को चार डिग्री गिरा पारा, 27 तक तेज ठंड पड़ेगी, तेजी से बदलेगा मौसम

Fri, 24 Jan 2025 07:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में अचानक से फिर गिर गया तापमान, पिछले तीन दिन लगातार तापमान में उछाल के बाद शुक्रवार को तेज ठंडी हवाओं ने कंपकंपा दिया। 
 
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सड़कों पर छाया कोहरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में तीन दिन गर्मी के बाद शुक्रवार को सुबह तेज ठंड पड़ी। एक ही दिन में पारा चार डिग्री तक गिर गया। रात से ही तेज ठंडी हवाएं चलने लगी थी और सुबह लोग घरों में दुबके रहे। सुबह 9 बजे तक कोहरे और बादलों के कारण ठंड का अहसास भी अधिक हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को पड़ी तेज ठंड
गुरुवार को इंदौर में दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का तापमान 13.5 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को दिन का तापमान गिरकर 23.4 पर आ गया। दिनभर तेज ठंडी हवाएं चलती रही और लोग परेशान होते रहे। गाड़ी चलाने और यात्रा करने वालों को ठंड का प्रकोप अधिक झेलना पड़ा। शाम होते होते ठंडक अधिक बढ़ गई। 

27 जनवरी से तेज ठंड का दौर
मप्र में 27 जनवरी से फिर से तेज ठंड का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिनी विक्षोभ के कारण फिर से ठंडी हवाएं चलना शुरू होंगी। मप्र के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कोहरा भी बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें