फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather Forecast: सुबह घना कोहरा और दिनभर ठंडी हवाएं, इंदौर में कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue, 05 Dec 2023 11:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बुधवार के बाद धूप निकलने के आसार, बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान की वजह से बिगड़ रहा इंदौर का मौसम
 
विज्ञापन
indore weather - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार को सुबह घना कोहरा रहा और दिनभर दृश्यता कम रही। शाम को भी चार बजे के बाद धुंध की वजह से ठंडक का अधिक अहसास रहा। दिनभर सूर्य देवता नजर नहीं आए और लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही बाहर निकलना पड़ा। सोमवार को दिन में लगातार ठंडी हवा चलती रही और मंगलवार को भी यह क्रम जारी रहा। मंगलवार को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले सोमवार को 26 डिग्री था। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा था। इस दौरान दृश्यता 1500 मीटर की थी जबकि हवा की रफ्तार 23 किमी प्रति घंटा होने से मौसम ठंडा रहा। 
विज्ञापन


सात दिसंबर के बाद और गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर के शुरुआती दिनों में ठंड का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। अभी बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान मिचोंग के कारण यह स्थिति है। अभी दो दिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा इसके बाद फिर सात दिसंबर से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें