फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर की टियर वन सिटी बनाएंगे, बोले प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप

Sun, 29 Nov 2026 08:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे चैतन्य कश्यप ने कहा कि इंदौर को फिर से प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है। इंदौर, उज्जैन और रतलाम को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन रीजन विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आए चैतन्य कश्यप ने कहा कि इंदौर का गौरवशाली औद्योगिक इतिहास रहा है। यहां टेक्सटाइल उद्योग ने विशेष पहचान बनाई थी। अब इंदौर को फिर एक प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है। इंदौर को टियर-टू शहर से टियर-वन महानगर की दिशा में आगे ले जाने के लिए आधारभूत कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन और रतलाम को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने की योजना मालवा क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। वे प्लास्ट पैक प्रदर्शन के कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए थे।

विज्ञापन

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्टार्टअप इंडिया के तहत पात्र और स्वीकृत स्टार्टअप को शुरुआती एक वर्ष तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसके अलावा प्रोटोटाइप मॉडल विकसित करने के लिए सब्सिडी और उद्योग स्थापना के लिए 20 लाख रुपये तक की अनुदान सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप को तेजी से आगे बढ़ाने और पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमपीएमएसएमई लिमिटेड कंपनी का गठन किया गया है।
 

निजी औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भी मिलेगी सब्सिडी

मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने के लिए इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शासकीय भूमि के साथ निजी डेवलपर्स को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। निजी डेवलपर्स द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर प्रति वर्गमीटर के मान से निर्धारित सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इससे विशेष रूप से प्लास्टिक मोल्डिंग सहित विभिन्न सहायक उद्योगों के विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन

 

इसके अलावा ट्रेड फेयर अथॉरिटी के गठन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश में एक बड़े एग्जीबिशन सेंटर के विकास की योजना है। इंदौर की औद्योगिक और व्यावसायिक संभावनाओं को देखते हुए इसे विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें