फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हुआ इंदौर का जिक्र, जानिए क्यों आया ताई का नाम

Wed, 20 Sep 2023 03:20 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान इंदौर का नाम आया और पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन का अभिनंदन भी किया गया। 
विज्ञापन
संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हुआ इंदौर का जिक्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान इंदौर और पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं ताई की अनुपस्थिति में उन्हें प्रणाम करती हूं। 

विज्ञापन




स्मृति ईरानी ने संसद-विधानसभाओं में महिला आरक्षण और महिलाओं की स्थिति को लेकर किए गए प्रयासों का विस्तृत ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का गौरव है कि अपने संगठन में पहली बार महिलाओं को आरक्षण देने वाली पार्टी भाजपा पहली है। व्यवस्थाओं को किस दृष्टि से संगठन में सम्मिलित करना है, इसके लिए 2007 में नेशनल एक्जीक्यूटिव की मीटिंग में उस समय के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक कमेटी बनाई थी। उस कमेटी में आज दो सदस्य इस सदन में मौजूद हैं। उस कमेटी की अध्यक्षता श्रद्धेय सुषमा स्वराज जी ने की थी। एक अन्य सदस्य किरण माहेश्वरी का निधन हो चुका है। बाल आपटे जी भी हमारे बीच नहीं हैं। उनके योगदान के लिए उनका अभिनंदन करती हूं। उस कमेटी में नजमा हेपतुल्ला भी थीं। मैं सुमित्रा महाजन का भी अभिनंदन करती हूं, जिन्होंने बार-बार लगातार अपनी पुण्यभूमि इंदौर से चुनाव जीतकर हमारा मान बढ़ाया। उन्होंने स्पीकर की भूमिका में हमारा गौरव राष्ट्रभर में बढ़ाया। मैं ताई की अनुपस्थिति में उन्हें प्रमाण करती हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें