फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भागीरथपुरा क्षेत्र में सोमवार रात साथ बैठकर शराब पी रहे दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के दौरान एक युवक ने बर्तन व्यापारी राजेश नायक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में सोमवार रात तीन आरोपियों ने एक बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। सभी साथ में शराब पीने बैठे थे। इस दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और हरिओम नामक युवक ने चाकू निकालकर राजेश पिता लखन नायक पर वार शुरू कर दिए।

विज्ञापन


चाकू लगने के बाद घायल अवस्था में राजेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी हरिओम मौके से फरार हो गया, पुलिस ने उसकी तलाश में छापे मारे हैं। जब दोनों के बीच विवाद हो रहा था, तब कुछ और लोग भी वहां थे।
 

सालभर पहले आया था इंदौर राजेश बर्तन बेचने का काम करता था और सालभर पहले ही उत्तर प्रदेश के कासगंज से इंदौर आया था। राजेश की पत्नी की मौत हो चुकी थी। वह इंदौर में सालभर पहले ही रहने आया था और शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन


पुलिस ने उसकी मौत की सूचना उत्तर प्रदेश में रहने वाले परिजनों को भी दे दी है। फिलहाल हत्या की ठोस वजह पुलिस पता करने में जुटी है। पता चला है कि राजेश की हरिओम से पहले से जान-पहचान थी और वे पहले भी साथ में शराब पीते थे। हरिओम मजदूरी का काम करता है। हत्या में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो चुका था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें