फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

Mon, 10 Aug 2026 09:47 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में एक नमकीन दुकान से खरीदे समोसे में मरा हुआ कॉकरोच निकला। ग्राहक ने घटना का वीडियो बनाकर दुकानदार से शिकायत की, जिस पर बहस होने के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन और खाद्य विभाग तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
समोसे से निकला कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चिकमंगलूर चौराहा स्थित श्रम शिविर के पास एक दुकान पर खाद्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को बारिश के दौरान इंदौर निवासी पीयूष मौर्य ने रतलाम नमकीन से गरमा गरम समोसा खरीदा। उन्होंने जैसे ही समोसे का एक टुकड़ा खाया, उसमें मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। युवक ने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और दुकानदार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई बहस
घटना के बाद पीड़ित पीयूष मौर्य और दुकानदार के बीच काफी बहस हुई। पीयूष के मुताबिक, दुकानदार ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि कॉकरोच गलती से आ गया होगा और इंसान से गलती हो जाती है, इसे जानबूझकर नहीं डाला गया है। दुकानदार ने यह भी कहा कि अगर वीडियो बनाना है तो बना लो। इसके बाद दुकानदार ने कहा कि चाहे तो शिकायत कर दो, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और खाद्य सुरक्षा प्रशासन में दर्ज करवा दी। 

साफ-सफाई और रखरखाव पर खड़े हुए सवाल
समोसे में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद दुकान में खाद्य सामग्री की साफ-सफाई और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों के भंडारण और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतना आवश्यक होता है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई 
मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर दुकान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों ने मौके से समोसे, चटनी और पानी के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। विभाग ने मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें