इंदौर की मेडिकल यूनिवर्सिटी को देशभर की यूनिवर्सिटी के कॉन्क्लेव में सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए पुरस्कार मिला है।
इंदौर की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी को देशभर की यूनिवर्सिटी के कॉन्क्लेव में सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए इस यूनिवर्सिटी को मोस्ट प्रोमिसिंग मेडिकल यूनिवर्सिटी का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में आयोजित वर्ष 2024 के शिक्षा नेतृत्व पुरस्कार समारोह में इंदौर की मालवांचल यूनिवर्सिटी को यह सम्मान प्रदान दिया गया है। यह सम्मान चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने के लिए गुजरात सरकार के टेक्निकल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. विनय कुमार पुरानी ने प्रदान किया। सम्मान प्रो. (डॉ.) लोकेश्वर सिंह जोधाणा एवं रूपेश वर्मा ने प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप एक ट्रॉफी तथा एक प्रमाण पत्र दिया गया।