फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा- फिलहाल 100 दिन के लिए बने रोडमेप पर रात-दिन काम करना है

Fri, 14 Jun 2024 01:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विमानतल पर मंत्री ठाकुर के स्वागत के लिए आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। यहां किसी ने मंत्री ठाकुर को मालवी पगड़ी पहनाई तो किसी ने तलवार भेंट की। 
विज्ञापन
मंत्री सावित्री चौहान का इंदौर मेें स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आई। विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत हुआ इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आम वर्ग के लिए बनी है।

विज्ञापन


उसका लाभ जनता को मिले। इसके लिए पूरे प्रयास करेंगे। फिलहाल प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने 100 दिन का रोडमैप तैयार किया है। हमें रात-दिन काम कर उसे पूरा करना हैै। आदिवासी वर्ग से जुड़े सवाल पर ठाकुर ने कहा कि सिर्फ आदिवासी वर्ग ही नहीं सभी के लिए विकास का लक्ष्य मोदी सरकार ने तय कर रखा है।

आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत

विमानतल पर मंत्री ठाकुर के स्वागत के लिए आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। यहां किसी ने मंत्री ठाकुर को मालवी पगड़ी पहनाई तो किसी ने तलवार भेंट की। विमानतल पर नेता व कार्यकर्तागणों से मुलाकात करने के बाद वे महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सुदामा नगर स्थित निवास पर पहुँची और उन्होंने महापौर से भेंट की।
 

इस दौरान विभन्न विषयों पर चर्चा भी की गई। महापौर द्वारा इंदौर में महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे राज्य और केंद्र की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में क्या बेहतर किया जा सकता है उस पर भी अनौपचारिक चर्चा की।इस दौरान राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार भाजपा ज़िला अध्यक्ष चिंटू वर्मा सहित भाजपा इंदौर एवं धार के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें