विमानतल पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का असर नजर आ रहा है। घर-घर भाजपा की रीति-नीति, विचार और विकास की बातें कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैै।
इंदौर में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए। एयरपोर्ट पर उनका शहर के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने किसानों से कहा कि आप और हम मिलकर खेती किसानी को आगे बढ़ाएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश जोशी के भाई अरविंद जोशी के निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विमानतल पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का असर नजर आ रहा है। घर-घर भाजपा की रीति-नीति, विचार और विकास की बातें कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैै। इससे गरीब वर्ग को भाजपा सरकार की योजना की जानकारी मिलेंगी और वह उसका लाभ उठ सकेंगे।
विमानतल पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेता उनसे मिले और उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह इंदौर में करीब डेढ़ घंटे रुके। इसके बाद वे फिर भोपाल के लिए रवाना हो गए। इंदौर में भाजपा द्वारा बूथ दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर परिवारों से मिल रहे है और उनसे संवाद कर रहे है। लोग इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं भी उन्हें बता रहे है।