फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए, किसानों से कहा- मिलकर खेती किसानी को आगे बढ़ाएंगे

Fri, 11 Apr 2025 06:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विमानतल पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का असर नजर आ रहा है। घर-घर भाजपा की रीति-नीति, विचार और विकास की बातें कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैै।
विज्ञापन
इंदौर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए। एयरपोर्ट पर उनका शहर के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने किसानों से कहा कि आप और हम मिलकर खेती किसानी को आगे बढ़ाएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश जोशी के भाई अरविंद जोशी के निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:  जन्मदिन के दिन युवक ने युवक ने लगा ली फांसी, दोस्तों के काॅल नहीं उठाए तो पता चला

विमानतल पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का असर नजर आ रहा है। घर-घर भाजपा की रीति-नीति, विचार और विकास की बातें कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैै। इससे गरीब वर्ग को भाजपा सरकार की योजना की जानकारी मिलेंगी और वह उसका लाभ उठ सकेंगे।


विमानतल पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेता उनसे मिले और उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह इंदौर में करीब डेढ़ घंटे रुके। इसके बाद वे फिर भोपाल के लिए रवाना हो गए। इंदौर में भाजपा द्वारा बूथ दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर परिवारों से मिल रहे है और उनसे संवाद कर रहे है। लोग इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं भी उन्हें बता रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें