फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कार में छुपाकर ले जा रहे थे एमडी ड्रग्स, पुलिस ने इंदौर में किया दो तस्करों को गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 07:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को 24 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी टवेरा कार में ड्रग्स छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
कार में छुपाकर ले जा रहे थे एमडी ड्रग्स - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के कारोबार में शामिल दो तस्करों को पुलिस ने 24 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी टवेरा कार में ड्रग्स छिपाकर ले जा रहे थे। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों की पहचान वारिस मंसूरी और समीर खान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

पुलिस को सुपर कॉरिडोर की सर्विस रोड पर रात की गश्त के दौरान एक टवेरा कार खड़ी मिली। कार में दो युवक बैठे थे। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो वे घबराने लगे और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। उन्होंने कार के डैशबोर्ड और साइड दरवाजों की तलाशी ली। इस दौरान बोतल होल्डर में एक पुड़िया मिली। उसे खोलकर देखा तो उसमें सफेद पाउडर था। जांच में उसके एमडी ड्रग्स होने की पुष्टि हुई।
 

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वे यह नहीं बता पाए कि ड्रग्स कहां से लाए थे। इनमें से एक आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि दोनों राजस्थान से एमडी ड्रग्स लेकर आए थे।

विज्ञापन

 

कार में एक बाइक भी रखी मिली। आरोपियों ने बताया कि बाइक उनकी है और खराब हो गई थी। उसे सुधरवाने के लिए वे कार में रखकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे और ड्रग्स की सप्लाई कहां करने जा रहे थे। वारिस हम्माली का काम करता है, जबकि समीर खान कार चलाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें