फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:फर्जी निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी कमीशन पर एकाउंट में लेने देने भी कराते थे। आरोपियों ने व्यापारियों का पैसा नहीं लौटाया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। इंदौर क्राइम ब्रांच को जांच में एक खाता रतलाम की बैैंक का होना पता चला।
विज्ञापन
दो ठग गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी करने वाली राजस्थान की गैंग के शातिर सदस्यों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। दोनो को उदयपुर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। यह गिरोह 11 राज्यो की पुलिस को दे रहा था।आरोपी राहुल यादव और विनय यादव वाट्सअप पर ग्रुप बनाकर शेयर में निवेश के नाम पर पैसा दोगुना करने का लालच देते थे।

 

आरोपियों के अकाउंट से छह करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। आरोपियों ने इंदौर निवासी व्यापारी से रुपये निवेश कराने के नाम पर 26 लाख रुपये लिए थे। यह अमाउंट दोनो आरोपियों के खाते में आया था। पुलिस ने दोनों का उदयपुर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोपी कमीशन पर एकाउंट में लेने देने भी कराते थे। आरोपियों ने व्यापारियों का पैसा नहीं लौटाया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। इंदौर क्राइम ब्रांच को जांच में एक खाता रतलाम की बैैंक का होना पता चला। जिसमें छह करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया। यह खाता विनय यादव का है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।


उनसे राजस्थान निवासी राहुल यादव का भी नाम भी पता चला। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि दोनो ने 11 राज्यों में 28 लोगों के साथ ठगी की है। अब अफसर दोनों का रिमांड लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रहे है।
विज्ञापन

 

इन बातों का ध्यान रख कर बचा जा सकता है ठगी से

- अच्छे मुनाफे के लालच में शेयर एडवाइजरी कंपनी की विश्वसनीयता की जांच किए बिना कभी भी इन्वेस्टमेंट न करें।

- अपने डीमेट अकाउंट के आईडी –पासवर्ड अनजान व्यक्ति से साझा न करे।

- सोशल मीडिया ग्रुप में दिखाए गए लुभावने ऑफर्स के लालच में आकर लिंक पर  न जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें