फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दीपावली त्यौहार के कारण इंदौर से आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़, मुबंई और दिल्ली रुट की ट्रेनें पैक

Wed, 04 Nov 2026 08:29 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने की जल्दबाजी में यात्रियों को सफर की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं तो बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। कन्फर्म टिकट के लिए लोग दूसरे शहरों का रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
ट्रेनों में भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के पर्व पर घर लौटने की उम्मीद कई लोगों की ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से इंदौर से चलने वाली ट्रेनों और बसों पर दबाव बढ़ गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटें फुल हैं। बुधवार को इंदौर से रवाना हुई पटना ट्रेन के जनरल कोच में प्रवेश करने के लिए कई यात्री आपातकालीन खिड़की से अंदर जाने की जद्दोजहद करते नजर आए।

विज्ञापन

इंदौर से दूसरे शहरों तक जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें पैक हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, मुंबई और पुणे रूट पर सफर करते हैं। इन रूटों पर चलने वाली बसों के किराए में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।

ट्रेनों में 100 से ज्यादा वेटिंग

इंदौर रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। दीपावली पर कई परिवार अपने घर लौटते हैं। इस कारण ट्रेनों में आसानी से बुकिंग नहीं मिल पा रही है। इंदौर से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। बुधवार से अगले सोमवार तक इंदौर से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन

जिन यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं हो पाए हैं, वे दूसरे विकल्पों से जाने पर विचार कर रहे हैं। त्योहार पर अपने घर लौटने की चाह में यात्री दूसरे शहरों से भी टिकट बुक करा रहे हैं। इंदौर से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में लोग भोपाल या अन्य शहरों से कन्फर्म टिकट बुक करा रहे हैं।

इंदौर-मुंबई ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया

दीपावली के त्योहार को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09080/09079 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों में इजाफा किया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन अब तीन दिन चलेगी। इसके बावजूद ट्रेन में आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं।

5 नवंबर से इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इसी प्रकार, 5 नवंबर 2026 से मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए इस ट्रेन के अतिरिक्त फेरे 30 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें