फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दिल्ली, कटरा, अमृतसर जाने वाली ट्रेनें 15 दिनों के लिए रद्द, बसों पर बढ़ा यात्रियों का दबाव

Sat, 07 Sep 2024 04:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से अमृतसर के लिए जाने वाली ट्रेन (19325) भी 10 और 13 सितम्बर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा  8, 11,13 और 15 सितम्बर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी (संख्या 20957) इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
इंदौर के रेल प्रोजेक्ट अटके। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार से अगले दस से पंद्रह दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे के पलवर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें शनिवार से 15 और 18 सितंबर तक रद्द की गई है। इस कारण इंदौर से दिल्ली जाने वाली बसें भी पैक जा रही हैै। इंदौर से दिल्ली की बस का किराया 1800 से दो हजार रुपये तक लिया जा रहा है।

विज्ञापन


इंदौर से दिल्ली जानेे वाले यात्री सप्ताह मेें तीन दिन चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन (20958) में जाना पंसद करते है,क्योकि यह सुबह जल्दी गंतव्य तक पहुंचा देती है। रेल विभाग ने इसे रद्द कर दिया है, जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस को बदले हुए रुट से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन 5 से 16 सितंबर तक यह ट्रेन गंगापुर, रेवाड़ी, दौसा से होते हुए नई दिल्ली चलेगी।


निर्माण कार्य केे कारण उत्तर रेलवे ने पलवर स्टेशन पर ब्लाॅक लिया है। इंदौर 7 सितंबर से 16 सितंबर तक इंदौर नई दिल्ली स्पेशल (20958) ट्रेन रद्द की गई है। इस ट्रेन से इंदौर से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 5 सितंबर से 16 सितम्बर तक महू (डॉ. आम्बेडकर नगर) से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस रद्द की गई है। 6 से 8 सितम्बर तक श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली (गाड़ी संख्या 12920) वैष्णदेवी कटड़ा-डॉ.आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं चलेगी।

इंदौर से अमृतसर के लिए जाने वाली ट्रेन (19325) भी 10 और 13 सितम्बर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा  8, 11,13 और 15 सितम्बर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी (संख्या 20957) इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या 09309) भी 8,13 और 15 सितम्बर को इंदौर से नहीं चलेगी। यह ट्रेन वापसी में 9,14 और 16 सितंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें