फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर से चंद्रावतीगंज होकर भी उज्जैन पहुंच सकेगा ट्रैफिक, तैयार होगी टू-लेन , 65 किलोमीटर होगी लंबाई

Fri, 08 Mar 2024 07:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से सांवेर होते हुए उज्जैन जाने वाले मार्ग की लंबाई 50 किलोमीटर है, लेकिन गांवों से होकर गुजरने वाली नई सड़क की इंदौर से उज्जैन तक लंबाई 65 किलोमीटर से ज्यादा होगा। इस मार्ग के निर्माण में 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
इंदौर के गांंधीनगर, हातोद क्षेत्र सेे उज्जैन तक बनेगी नई सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार इंदौर उज्जैन रोड को फोरलेन से छहलेन कर रहा है, लेकिन उसके समानांतर एक और सड़क भी इंदौर के हातोद क्षेत्र को उज्जैन से जोड़ेगी। यह सड़क इंदौर, सांवेर और उज्जैन के ग्रामीण हिस्सों को जोड़ेगी। हातोद से खजूरिया,अजनोद, लैकुड,चंदावतीगंज होते हुए उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर क्षेत्र से जुड़ेगी। सरकार की इस नई सड़क की घोषणा के बाद गांवों की जमीनों में भी उछाल आ गया है।

इंदौर से सांवेर होते हुए उज्जैन जाने वाले मार्ग की लंबाई 50 किलोमीटर है, लेकिन गांवों से होकर गुजरने वाली नई सड़क की इंदौर से उज्जैन तक लंबाई 65 किलोमीटर से ज्यादा होगा। इस मार्ग के निर्माण में 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम इस नई सड़क को बनाएगा। निगम के संभागीय महाप्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि हातोद से उज्जैन तक बनने वाली सड़क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद सड़क निर्माण के टेंडर जारी होंगे। यह सड़क भी सिंहस्थ के पहले तैयार हो जाएगी।

यह होगा नई सड़क से फायदा

-चार साल बाद लगने वाले सिंहस्थ में इंदौर से उज्जैन जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग यात्रियों को मिलेगा।

-हातोद क्षेत्र इंदौर-अहमदाबाद से जुड़ा है, इसलिए उस तरफ से आने वाले वाहन सीधे दूसरे मार्ग से उज्जैन जा सकेंगे।

-उज्जैन के चिंतामन क्षेत्र के हिस्से में इंदौर की कनेक्टिविटी बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में बसाहट बढ़ेगी।

-इंदौर और उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्रों में रियल इस्टेट क्षेत्र में निवेश बढ़ेगी।

-ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और दूध उत्पादकों को अपनी उपज और उत्पादन इदौर तक लाने में आसानी होगी। फिलहाल अच्छी सड़क नहीं होने के कारण रेलगाडि़यों में दूध की कोठियां टांग कर लाई जाती है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें