फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ट्रैफिक सुधार का नया प्रयोग, राजवाड़ा पर तैनात पुलिस जवानों ने रिक्शावालों से कहा- सोमवार से मत आना

Sat, 25 May 2024 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यातायात समिति की बैठक में यह तय हुआ कि राजवाड़ा पर रिक्शा की एंट्री प्रयोग के तौर पर सात दिनों केे लिए बंद की जाएगी। शनिवार को भी राजवाड़ा पर ऑटो रिक्शा नजर आए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतने के बजाए उन्हें समझाया।
विज्ञापन
आटो चालकों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजवाड़ा क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा की एंट्री बैन की है। राजवाड़ा पर ट्रैफिक जाम के लिए जिम्मेदार ऑटो रिक्शा जब वहां पर पहुंचे तो ट्रैफिक जवानों ने चालकों को समझाया कि सोमवार से राजवाड़ा पर ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा के एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

विज्ञापन


सुबह 10 से लेकर शाम 5:00 तक ऑटो नजर आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालकों ने पुलिस अफसरों से कहा कि राजवाड़ा क्षेत्र के दुकानों से उन्हें ट्रांसपोर्ट का काम भी मिलता है। प्रशासन की फैसले से उन्हें नुकसान होगा। चालकों ने कहा कि सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम सिटी बसों के कारण होता है। सुबह और शाम के समय ज्यादा यातायात बाधित होता है। आपको बता दें कि यातायात समिति की बैठक में यह तय हुआ कि राजवाड़ा पर रिक्शा की एंट्री प्रयोग के तौर पर सात दिनों केे लिए बंद की जाएगी। शनिवार को भी राजवाड़ा पर ऑटो रिक्शा नजर आए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतने के बजाए उन्हें समझाया।

जवाहर मार्ग पर एंकागी मार्ग व्यवस्था भी फेल
दो माह पहले जवाहर मार्ग और एमजी रोड पर एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू की थी, इसकी अधिसूचना भी प्रशासन ने जारी कर दी, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। जवाहर मार्ग पर दोनों तरफ से वाहन आते-जाते नजर आते हैं। व्यापारियों ने भी इस व्यवस्था का विरोध किया था। इसे देखते हुए प्रशासन ने भी यू टर्न ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें