फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: खूब तप रहा नौतपा, 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक, खरगोन और खंडवा सबसे गर्म

Sat, 25 May 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहले दिन 26 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। खंडवा और खरगोन में तापमान सबसे ज्यादा 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एमपी में नौतपा की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के पहले दिन एमपी के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भीषण गर्मी रही। वहीं, शाजापुर के मक्सी में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इधर, रतलाम, शाजापुर, खंडवा और खरगोन में पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा।

विज्ञापन


वहीं, राजधानी भोपाल में 42.9 डिग्री, ग्वालियर में 43.9 डिग्री, इंदौर में 43.3 डिग्री और जबलपुर में 41.1 डिग्री तापमान रहा। उज्जैन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन, सागर, खजुराहो, गुना, दमोह, नरसिंहपुर, धार, टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी तेज गर्मी रही। कुछ जगहों पर आंधी का दौर भी चला।

प्रदेश प्रमुख शहरों का तापमान

  • भोपाल- 42.9 डिग्री

  • इंदौर- 43.3 डिग्री 

  • जबलपुर- 41.1 डिग्री

  • उज्जैन- 44 डिग्री

  • ग्वालियर- 43.9

तापमान 47 डिग्री से ज्यादा जाने का अनुमान

विज्ञापन

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 26 मई से नौतपा खूब तपने वाले हैं। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। नौतपा की गर्मी को देखते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है। 26 से 31 मई के बीच हीटवेव और सीवियर हीट वेव (लू) चलेगी। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू तापघात उपचार वार्ड भी बनाए हैं। यदि कोई हीटवेव की चपेट में आने से बीमार होता है तो इन वार्ड में तत्काल उपचार दिया जाएगा।

भोपाल में चार दिन तक बिजली के मेंटेनेंस पर रोक
राजधानी भोपाल में इन दिनों बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। अब तेज गर्मी को देखते हुए बिजली कंपनी ने रूटीन मेंटेनेंस अगले चार दिन के लिए टाल दिया है। भोपाल में 28 मई तक मेंटेनेंस नहीं होगा। इससे पहले बिजली कंपनी हर रोज एवरेज 30 बड़े इलाकों में मेंटेनेंस कर रही थी।

भट्टी जैसा तपेगा, ग्वालियर शहर सहित अंचल 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 28 मई के बीच सीवियर हीटवेव की वजह से ग्वालियर शहर सहित अंचल भट्टी जैसा तपेगा। सीवियर हीट वेव की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वेदप्रकाश ने बताया कि इस समय राजस्थान का रेगिस्तान तप रहा है। बंगाल की खाड़ी का तूफान तट से टकराने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाएगा। इससे हवा का रुख पश्चिमी दिशा से होगा। पश्चिमी हवा अपने साथ राजस्थान की भीषण गर्मी लेकर आएगी। हीटवेव की गति अधिक होने से चुभन बढ़ेगी। हवा में नमी नहीं होने से हवा गर्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें