फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, पीथमपुर में काम करते थे तीनों

Sun, 23 Oct 2022 06:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बायपास के तेजाजी नगर सर्कल पर हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों पीथमपुर की फैक्ट्री में काम करते हैं और बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। तीनों किसी काम से पीथमपुर के लिए एक बाइक से निकले थे। तेजाजी नगर बायपास पर उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। 

हादसे में तीनों की मौत हो गई, जिनकी पहचान 30 वर्षीय अरुण पिता अशोक, 25 वर्षीय बाबू पिता विद्यानंद और राकेश पिता राम विलास के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी, तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। टक्कर मारने वाले वाहन के लिए छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें