फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो मजदूरों की मौत, फेब्रिकेशन का काम करते समय 50 फीट की ऊंचाई से गिरे

Sun, 23 Oct 2022 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में फेब्रिकेशन का काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिर गए। मौके पर दो मजदूरों धीरज प्रजापत और अवधेश कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं शैलेंद्र प्रजापत और भगवानदास नामक मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
इंदौर में दो मजदूरों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रविवार दोपहर हादसा हो गया। ऊंचाई पर चढ़कर फेब्रिकेशन का काम कर रहे चार मजदूर गिर गए। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायल हैं। 
विज्ञापन


लसुड़िया थाना पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। कुछ मजदूर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में फेब्रिकेशन का काम कर रहे थे। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि ऊंचाई पर संतुलन बिगड़ने से चार मजदूर नीचे आ गिरे। ऊंचाई करीब 50 फीट से ज्यादा हो सकती है। मौके पर दो मजदूरों धीरज प्रजापत और अवधेश कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं शैलेंद्र प्रजापत और भगवानदास नामक मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें