फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के समीवर्ती इलाकों में स्वच्छता का हल्ला कम हुआ, सड़कों पर बिखरा रहता है कचरा

Fri, 27 Sep 2024 08:28 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पांच सौ से ज्यादा डोर टू डोर कचरा वाहन है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह कचरा घरों से संग्रहित करते है। स्कीम-140 के कुछ क्षेत्रों में कचरा वाहन नियमित नहीं है, इसलिए लोग खाली प्लाॅट, सड़क किनारे कचरे को फेंकने लगे है।
विज्ञापन
स्कीम 140 में फैला कचरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता का ताज पाने के लिए कमर कसी है। इसके लिए बेकलेन में क्रिेकेट खेला गया। कई अभियान चलेंगे, लेकिन इंदौर के कई इलाकों में सफाई का सिस्टम गड़बड़ाने लगा है।खासकर शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में है। यहां घर घर कचरा संग्रहण के वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

इंदौर के स्कीम-140 की दिलपसंद टाॅवर के पीछे बीते तीन दिन से कचरा सड़क पर फैला हुआ है। इस क्षेत्र में रोज सैकड़ों रहवासी सुबह सैर के लिए जाते हैं और कचरे के कारण उन्हें नाक पर रुमाल बांध कर रखना पड़ता है। इसकी शिकायत वे कई बार कर चुके हैं, लेकिन कचरा नहीं उठा।
इंदौर में 500 से ज्यादा डोर टू डोर कचरा वाहन है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह कचरा घरों से संग्रहित करते हैं। स्कीम-140 के कुछ क्षेत्रों में कचरा वाहन नियमित नहीं हैं, इसलिए लोग खाली प्लाॅट, सड़क किनारे कचरे को फेंकने लगे हैं।
विज्ञापन

रहवासियों को कहना है कि इस तरह सड़क पर बिखरा कचरा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की गलत छवि लोगों में पेश कर रहा है। दो साल पहले तक इस तरह खुले में कचरा फेंकने वालों का पता खोजकर नगर निगम की टीम स्पाॅट फाइन करती थी, लेकिन अब लोगों में भी डर खत्म हो गया है और वे खुले आम सड़क पर कचरा फेंकने लगे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें