लोड टेस्ट भी नहीं हुआ
इस ब्रिज को डेढ़ माह पहले ट्रैफिक के लिए तो खोल दिया गया, लेकिन तब लोड टेस्ट नहीं हो पाया था। अब लोड टेस्ट के बाद ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। टेस्ट के दौरान तय मात्रा में ब्रिज पर लोड रखा जाएगा और फिर ब्रिज कितना भार वहन कर सकता है, इसका आंकलन किया जाएगा। माना जा रहा है कि दस अप्रैल से पहले टेस्ट हो जाएगा। इस बीच ब्रिज के अन्य तकनीकी सुधार भी कर लिए जाएंगे। इसके बाद ब्रिज को पूरी तरह ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा।
अर्जुन बड़ौद ब्रिज भी अधूरा
बायपास के अर्जुन बड़ौद में बना रहा ब्रिज का काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया हैै। मार्च में ब्रिज का काम पूरा होना था। इस ब्रिज का मामला कोर्ट में भी है। निर्माण के दौरान व्यवस्थित डायवर्शन नहीं होने की वजह से लंबा जाम लगता है। इस कारण छह माह पहले तीन लोगों को मौतें भी हो चुकी है।