फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में होली पर चढ़ा पारा, तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा, दिन में रहेगी तेज धूप

Wed, 04 Mar 2026 09:45 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धुलेंडी के इस उल्लास के बीच मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में अब गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ज्यादा रहेगा। रात का तापमान भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
इंदौर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में अब तक गुलाबी ठंड का एहसास होता था, लेकिन बीते दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। अब तक रात को पंखे या एसी की जरुरत महसूस नहीं होती थी, लेकिन मंगलवार रात का तापमान भी 14 डिग्री रहा और घरों में पंखे चल पड़े। 

विज्ञापन



अब तापमान लगातार बढ़ेगा। सप्ताहभर तक तेज धूप रहेगी और हवा की गति भी सामान्य रहेगी। मंगलवार को दिन का तापमान 34 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि सोमवार रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब रात के तापमान में भी इजाफा होगा।
 

होली के उत्साह के बीच इंदौर के मौसम में भी गर्माहट बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ज्यादा हो सकता है। धुलेंडी के जश्न के दौरान गर्मी का अहसास इस बार शहरवासियों को होगा। बुधवार को सुबह से ही घरों में लोगों को पंखे की जरुरत महसूस होने लगी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान तेजी से बढ़ता है और पारा 36 डिग्री तक पहुंचता है, लेकिन इस बार पहले सप्ताह में ही तापमान 34 डिग्री तक पहुंच चुका है, यानि इस बार गर्मी के तेवर मार्च में भी तीखे रहेंगे। अभी प्रदेश में कोई सिस्टम भी सक्रिय नहीं है और बादल भी नहीं है। इस कारण तेज धूप रहेगी और तापमान भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें