फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर से सीखा स्वच्छता का पाठ, देवास-उज्जैन भी बने स्वच्छता में सरताज

Wed, 11 Nov 2026 05:20 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वच्छता के मामले में इंदौर ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब इसी मॉडल को अपनाकर देवास और उज्जैन ने भी अपनी आबादी की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों शहरों ने इंदौर की सफाई व्यवस्था को अपनाकर यह मुकाम हासिल किया
विज्ञापन
इंदौर में मना जश्न - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता की प्रीमियर लीग में जोड़ी शहरों की श्रेणी में इंदौर भले ही दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन अलग-अलग आबादी की श्रेणियों वाले शहरों में देवास और उज्जैन पहले स्थान पर रहे। दोनों शहरों ने स्वच्छता का पाठ इंदौर से ही सीखा और इंदौरी मॉडल वहाँ लागू किया। इंदौर नगर निगम में रहे अधिकारियों का अनुभव दोनों शहरों में काम आया। देवास और उज्जैन ने शहर को तो साफ रखा ही, साथ में कचरे का निपटान भी व्यवस्थित किया।

विज्ञापन

 

उज्जैन में वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट लगाया गया। इसके अलावा गीले कचरे के लिए भी प्लांट लगाया गया। उज्जैन में काफी लोग बाहर से महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। इस कारण मंदिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया। वहाँ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी न दिखे, इसके लिए लगातार सफाई की जाती रही।

देवास भी पहले स्थान पर

इंदौर का पड़ोसी शहर देवास भी कम आबादी वाले शहरों में पहले स्थान पर रहा। इंदौर की तरह देवास में भी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू की गई। कॉलोनियों और बस्तियों से कचरा पेटियाँ हटा दी गईं और ट्रेंचिंग ग्राउंड में रोज पहुँचने वाले कचरे का निपटान किया गया। कचरा वाहनों के रूट तय किए गए हैं। व्यवस्था को इतना व्यवस्थित बनाया गया कि लोग कचरा खुले में न फेंक सकें।

विज्ञापन


इंदौर को मिली अहमदाबाद से कड़ी टक्कर

बीते तीन वर्षों से इंदौर को अहमदाबाद कड़ी टक्कर दे रहा था। दो साल पहले इंदौर और अहमदाबाद को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार मिला था। पिछले साल दोनों शहरों को प्रीमियर लीग में रखा गया था, लेकिन जोड़ी शहरों की श्रेणी में भी इस बार इंदौर को टक्कर अहमदाबाद से मिली। इस बार अहमदाबाद का जोड़ी शहर साणंद पहले स्थान पर रहा।

तीन साल पहले जब अहमदाबाद दूसरे स्थान पर था, तब उसने इंदौर के सफाई मॉडल को अपनाया था। अधिकारियों के एक दल ने इंदौर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उसे अपने शहर में लागू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें