फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: टी. राजा ने इंदौर में कहा- इंदौर लव जिहाद का अड्डा बन गया, लव जिहादियों को ठोंकने का नशा करो

Fri, 03 Oct 2025 09:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा ने कहा कि अब देश का रावण लव जिहादी है जो देश के नौजवानों को गुमराह कर रहा है। लव जिहादी धर्मांतरण करता है। युवा इंस्टाग्राम,फेसबुक के जरिए लव जिहाद के जाल में फंसते है। इस नशे से उन्हें बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विधायक टी राजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने आए तेलंगाना के विधायक टी राजा ने इंदौर में लव जिहाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर को लव जिहाद का अड्डा बना दिया गया है। इंदौर के साथ प्रदेश को जिहादी मुक्त प्रदेश बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नशा करना है तो धर्म का नशा करना चाहिए। लव जिहादी को ठोकने का नशा करो। इसमे जो मजा है वह और किसी नशे में नहीं आता है। राजा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मोबाइल की टार्च लाइट का बटन दबवा कर सभी को शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर में ईओडब्लू ने सहायक राजस्व अधिकारी और बिल कलेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

राजा ने कहा कि अब देश का रावण लव जिहादी है जो देश के नौजवानों को गुमराह कर रहा है। लव जिहादी धर्मांतरण करता है। युवा इंस्टाग्राम, फेसबुक के जरिए लव जिहाद के जाल में फंसते है। इस नशे से उन्हें बचना चाहिए। आज हमारे इंदौर और मप्र को नशे का अड्डा बनाया जा रहा है, खासकर हमारे नौजवानों को टारगेट किया जा रहा है। मैं यहां अपने लोगों को जगाने आया हूं।


लव जिहादी हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना नाम रखते है अमन, जबकि वह अमन खान होते है, जब हिन्दू युवतियों को इस बात का पता चलता है तो फिर वह केस करवाती है। उन्होंने कहा कि हम एक रुपये की वस्तु ले या लाखों की। हर वस्तु हिन्दू से खरीदें, तभी प्रदेश जिहादी मुक्त बन सकेगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें