फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: छिंदवाड़ा में बच्चों की जान लेने वाले कफ सिरप का स्टाॅक नहीं मिला इंदौर में

Mon, 06 Oct 2025 09:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डाक्टरों से भी कहा गया है कि यदि डाॅक्टर प्रतिबंधित दवा लिखते है व केमिस्ट द्वारा इसकी बिक्री की जाती है तो फिर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।  इंदौर में तैयार होने वाले कफ सिरप डिफ्राॅस्ट को भी बाजार से बुलाने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
एमपी में कप सिरप पीने के बाद मरने वालों की संख्या 16 पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में बच्चों की जान लेने वाला दूषित कफ सिरप को लेकर जिलों के अफसर सर्तकता बरत रहे है। इंदौर शहर में भी दवा कंपनियों के बड़े डीलर और स्टाकिस्ट है। इसके चलते प्रशासन ने यह पता लगाया था कि प्रतिबंधित किए गए कफ सिरप का स्टाॅक इंदौर में तो नहीं है, लेकिन यहां वह सिरप नहीं आया। उधर कलेक्टर ने कहा कि प्रतिबंधित ड्रग्स वाला कफ सिरप यदि डाॅक्टरों ने मरीजों को लिखा तो प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

 

इस बारे में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य व औषधि विभाग को निर्देश भी जारी किए गए है। विभाग के अफसरों को कहा गया है कि वे दवा की दुकानों पर भी जांच कर यह सुनिश्चित करें कि स्टाॅक में रखे गए कफ सिरप की क्या स्थिति है।

 

 डाक्टरों से भी कहा गया है कि यदि डाॅक्टर प्रतिबंधित दवा लिखते है व केमिस्ट द्वारा इसकी बिक्री की जाती है तो फिर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। आपको बता दे कि इंदौर में तैयार होने वाले कफ सिरप डिफ्राॅस्ट को भी बाजार से बुलाने के निर्देश जारी किए है, हालांकि इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सर्तकता के कारण यह फैसला लिया गया है। उधर निजी डाक्टर भी खांसी और कफ वाले रोगियों को सिरप देने के बजाए दवा के दूसरे विकल्प दे रहे है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें