फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के छह साल के बच्चे की हार्ट फेल होने से मौत, कमजोरी के कारण दिल्ली में था भर्ती

Mon, 27 Nov 2023 08:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विहान के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार था,उसे बुखार भी था। इंदौर में उसका इलाज किया गया तो ठीक हो गया। दो दिन पहले पूरा परिवार दिल्ली गया था। वहां अचानक फिर विहान को कमजोरी महसूस होने लगी।

विज्ञापन
विहान की हार्ट फेल होने से मौत। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में इलाज के लिए भर्ती इंदौर के कंचनबाग क्षेत्र में रहने वाले छह वर्षीय बालक की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। पहली कक्षा के छात्र विहान जैन परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। वहां कमजोरी के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई। विहान का शव दिल्ली से इंदौर लाया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


विहान के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार था, उसे बुखार भी था। इंदौर में उसका इलाज किया गया तो ठीक हो गया। दो दिन पहले पूरा परिवार दिल्ली गया था। वहां अचानक फिर विहान को कमजोरी महसूस होने लगी। दिल्ली में एक डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। अस्पताल में ले जाने के बाद विहान को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों को डॉक्टर ने बताया कि मायोसाइटिस बीमारी के कारण बच्चे की मौत हुई। इस बीमारी में दिल पर असर होता है। दिल की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। इससे पंपिंग प्रभावित होती है और सांस लेने में परेशानी होती है। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें