फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एरोड्रम के जैन मंदिर में चोरी, अष्टधातु मूर्तियां और चांदी का छत्र ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद वारदात

Mon, 04 May 2026 10:00 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एरोड्रम स्थित नवग्रह जिनालय में रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर से मूर्तियां, कलश, छत्र और बर्तन चोरी कर लिए। घटना रात दो से ढाई बजे के बीच हुई, और चोरी की जानकारी सुबह भक्तों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम के नवग्रह जिनालय में रविवार रात चोरों ने धावा बोला और मंदिर से मूर्तियां, कलश, छत्र और बर्तन चुराकर ले गए। यह चोरी रात 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। सुबह जब मंदिर में भक्त पहुंचे तो मूर्तियां गायब देख चौक गए और एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर फिंगरप्रिंट लिए और चोरों के सीसीटीवी फुटेज जुटाए। अब उनकी तलाश की जा रही है।

मंदिर में घुसने के लिए चोरों ने मंदिर के पीछे का रास्ता चुना। वे गेट तोड़कर घुसे। पांच चोर मंदिर में चोरी करने आए थे। तीन मंदिर के भीतर घुसे, जबकि दो चोर बाहर पहरा दे रहे थे, ताकि किसी के आने पर वे मंदिर में अपने साथियों को सूचना दे सकें।तीन चोर मंदिर में आधे घंटे तक रुके और चांदी और अष्टधातु की आठ मूर्तियां चुरा कर ले गए। इसके अलावा एक कलश, एक चांदी का छत्र और दो बर्तन भी उन्होंने चोरी किए।

मुंह पर कपड़ा बांधकर रखा था

विज्ञापन

मंदिर में कैमरे भी लगे थे और तीनों युवक चोरी करते हुए तस्वीरों में कैद हो गए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उनकी उम्र 25 से 30 के बीच है। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात संगठित चोर गिरोह ने की है और यह बाग-टांडा इलाके का गिरोह हो सकता है। चोरी के बाद वे किस तरफ भागे, इसके फुटेज भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें