सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश के सात वकीलों को हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें इंदौर के डॉ. विवेक शरण और श्रीमती भक्ति व्यास के नाम शामिल हैं। इनके अलावा राजेश कुमार शुक्ला, कनक लता सिंह, श्रेयस पंडित, मृणाल मजूमदार और अविनाश जरगर को हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सोमवार को हुई बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। अब केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से इन नामों को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इन वकीलों की हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में विधिवत नियुक्ति होगी।
इनमें से दो वकील इंदौर के हैं। बता दें कि इंदौर के कई वकील कॉलेजियम के जरिए जज बन चुके हैं। इंदौर के कई अन्य वकील भी जज बनने के लिए प्रयासरत थे। अब देखना होगा कि राष्ट्रपति भवन से किन नामों को मंजूरी मिलती है।