फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पीथमपुर में कचरे का दूसरा ट्रायल रन पूरा, अब तीसरे की तैयारी

Sun, 09 Mar 2025 12:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दूसरे ट्रायल में भी तय मापदंडों से ज्यादा गैसों का उत्सर्जन नहीं हुआ। इन्सिनरेटर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को प्रति घंटे 180 किलो के हिसाब से जलाया गया।इस प्रक्रिया में चूना और अन्य पदार्थों का मिश्रण भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
कचरे का निपटान जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल रन समाप्त हो गया। इस दौरान लगभग 56 घंटे तक लगातार कचरा जलाया गया। इसमें कम समय लगा। पहले ट्रायल रन में 70 घंटे का समय लगा था। अब सोमवार से तीसरा ट्रायल रन शुरू होगा।

 

मध्य प्रदेश प्रदूषण विभाग के रीजनल अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का दूसरा ट्रायल रन पुरा हुअा। मार्च दोपहर 11 बजे से आज शाम 8 मार्च तक दस टन कचरा लगभग 56 घंटे में जलाया गया।

 

दूसरे ट्रायल में भी तय मापदंडों से ज्यादा गैसों का उत्सर्जन नहीं हुआ। इन्सिनरेटर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को प्रति घंटे 180 किलो के हिसाब से जलाया गया।इस प्रक्रिया में चूना और अन्य पदार्थों का मिश्रण भी शामिल किया गया।

विज्ञापन




अधिकारियों ने कंपनी परिसर के आसपास के गांवों में प्रदूषण मापने के यंत्र लगाए है। सभी स्थानों पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, हालांकि 8 मार्च को दूसर ट्रायल में कुछ देर के लिए इंटरनेट की परेशानी से डाटा आना बंद हो गया था जिसके चलते लगभग40 मिनिट कचरा जलाना बंद रहा।रामकी इनवायरो के भस्मक में में 850 से 1100 से अधिक डिग्री तापमान पर कचरा जलाया गया। सोमवार से अब तीसरा ट्रायल रन शुरू होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें