फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सचिन पायलट ने कहा- देश के संवैधानिक संस्थानों को खोखला किया जा रहा है

Fri, 12 Sep 2025 04:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान आया कि वे गाय पालते है, लेकिन छह माह में अलग-अलग जिलों में एक हजार से ज्यादा गायों की हत्या हो गई।उनकी रक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर है। 
विज्ञापन
सचिन पायलट इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में आयोजित किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट इंदौर आए। विमानतल पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करने पहुचे थे। पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश में वोट चोरी हो रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग को प्रमाण सहित शिकायतें की गई हैं, लेकिन वोट चोरी को रोका नहीं जा रहा है। नागरिकों का सबसे बड़ा अधिकार वोट देने का है, लेकिन नागरिकों से संवैधानिक अधिकार छिने जा रहे हैं। देश के संवैधानिक संस्थानों को खोखला करने का काम सरकार कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। हम देशवासियों को जागरूक करने के लिए निकले हैं। इसके लिए उज्जैन में बड़ी सभा की है।

 ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन, एक लाख पौधे लगेंगे, 14 को आएंगे सीएम और सिंधिया

गौमाता का राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिले

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान आया कि वे गाय पालते हैं, लेकिन छह माह में अलग-अलग जिलों में एक हजार से ज्यादा गायों की हत्या हो गई। उनकी रक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर है। 100 से ज्यादा गायें सड़क पर हादसों में मरती हैं। गौशालाएं ठीक नहीं हैं। हम सरकार को दस दिन का समय देते हैं। इसके बाद मैं खुद गौशाला का दौरा करने जाऊंगा और वहां की अनियमितता हम जनता के सामने लाएंगे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि गायों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। अब गायों की असली स्थिति बताना हमारी जिम्मेदारी है। गाय माता की रक्षा के लिए एक सप्ताह बाद कांग्रेस आंदोलन करेंगे। गाय माता का राष्ट्रीय पशु का दर्जा देना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें