फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के समाजसेवी प्रीतमलाल दुआ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Tue, 23 May 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतमलाल दुआ का मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
समाजसेवी प्रीतमलाल दुआ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतम लाल दुआ का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। मंगलवार दोपहर 96 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


प्रीतम लाल हुआ शहर के लिए बड़ा नाम रहे। दुआ ने शहर के हित के लिए कई उल्लेखनीय काम किए। उन्होंने रीगल तिराहे के समीप प्रीतमलाल दुआ सभागृह का निर्माण कराया। इसके अलावा आक्ट्राय की राशि का पैसा निगम को नहीं मिलता था। इसे लेकर उन्होंने काफी प्रयास किए। कोर्ट में भी याचिका लगाई। आखिरकार शहर के विकास कार्य के लिए आक्ट्राय की राशि मिलने लगी। दुआ चैंबर आफ कॉमर्स  के संस्थापक भी रहे। रेल मार्ग सुविधा बढ़ाने के लिए भी उन्होंने अहम योगदान दिया है। उन्होंने पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। 
इनकी अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह दस बजे, उनके निवास अनूपनगर से विजय नगर मुक्तिधाम जाएगी। इनके निधन पर शहर के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें